बेगूसराय.
बेगूसराय में मामूली विवाद के चलते नगर थानाक्षेत्र के बिशनपुर चांदनी चौक वार्ड-42 में एक सनसनीखेज घटना घटी है, जिसमें एक सनकी व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनके पोते पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बिशनपुर निवासी प्रेम मलिक, उनकी पत्नी बनारसी देवी और उनके पोते अनुराग कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि यह हमला उनके पड़ोसी कृष्णा मलिक ने किया।
पीड़ित परिवार ने बताया कि जब अनुराग कुमार साइकिल से बाजार जा रहा था, तब आरोपी कृष्णा मलिक ने उसकी साइकिल छीनने की कोशिश की। जब अनुराग ने इसका विरोध किया, तो कृष्णा ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान जब अनुराग की दादी बनारसी देवी उसे बचाने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद जब बनारसी देवी और अनुराग की हालत को देखकर प्रेम मलिक वहां पहुंचे, तो कृष्णा ने उन पर हमला कर उनके शरीर के कई हिस्सों पर दांत काटकर घायल कर दिया।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार ने नगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











