यमुनानगर
हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम 48 घंटों में सभी पार्टियां वोट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बुधवार को यमुनानगर के सढौरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में बिलासपुर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में वोट की अपील करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने पर रक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य नेता शामिल रहें।
भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के लिए रक्षा मंत्री ने मांगा वोट
बुधवार को बिलासपुर के ऐश्वर्य पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उमड़े जनसमूह को सढौरा से भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव हुआ और चार महीने बाद अब विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यह सिलसिला देश में कहीं न कहीं चलता रहता है। जनता के हित के लिए इसी संसद में एक विधेयक एक देश एक चुनाव लेकर आए है। इनके साथ ही नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव साथ हो। हरियाणा का जवान कहीं न कहीं सेना में हर जगह मिलता है।
अब पूरी दुनिया में भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है
उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे मत आइए। कांग्रेस ने वादे किए तो 55 वर्षों में देश विश्व में कद बढ़ा होता। पहले भारत की बात को दुनिया में गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज पूरी दुनिया भारत की बात को सम्मान पूर्वक सुना जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल कहते है कि उनका हर कार्यकर्ता टाइगर और शेर है। लेकिन हमारा कार्यकर्ता सेवक बनकर कार्य करेगा। आज भारत दुनिया के सामने एक बड़ी ताकत बनकर खड़ा हो गया है। आज भारत अर्थव्यवस्था के मामले में 11वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर खड़ा है। अगर देश धनवान बनता है तो उससे राज्यों को लाभ मिलता है और सबका विकास होता है।
जम्मू कश्मीर से कांग्रेस धारा 370 हटाने की बात करती है
उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस की सरकार की हालत सबके सामने है। यहां बिना खर्ची पर्ची के नौकरियां दी जा रही है। आपका भरपूर समर्थन चाहिए। कांग्रेस जम्मू कश्मीर में कह रही है की उनकी सरकार बनने पर धारा 370 हटाएंगे। यह सब झूठ फैला रहें है। अग्निवीर जवानों के लिए झूठ बोला जा रहा है। हमारी राज्य की सरकार ने उनके लिए नौकरियों के सभी दरवाजे खोल दिए है। चाहे अमरीका, चीन,ब्रिटेन सभी जगह यह व्यवस्था है। जो काम प्रधानमंत्री ने किया । दुश्मनों के घर में घुसकर एअर स्ट्राइक की।
सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता
उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान आज खुशहाल है। कांग्रेस ने किसानों ने कुछ नही किया। सेना का मनोबल नही टूटना चाहिए। यहां सेना के लेकर ही कांग्रेस सवाल उठाती है। चीन को लेकर यें न जाने क्या क्या बोला जाता है। गरीबी, रोजगार, महिलाओं की समस्याएं है इसकी चर्चा की जानी चाहिए। हम युवाओं को रोजगार देंगे। सभी वर्गों को साथ लेकर चलते है। हमारे सिख भाइयों के बारे में अमेरिका में जाकर गलत बोला जाता है। जबकि सिख समाज का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस बांटने का काम करती है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











