पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर आज से बंद कर दिया गया, हर दिन गुजरते हैं 70 हजार वाहन

लाडोवाल

पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर आज यानी शुक्रवार से बंद कर दिया गया है। इस टोल प्लाजा पर एक दिन में करीब 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इस टोल प्लाजा की एक दिन की कमाई करीब 70 लाख रुपए है। इसे आज सुबह से बंद कर दिया गया।

यानी कि लोगों को वहां से गुजरने के लिए किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा। टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की बैठक में यह फैसला हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि वर्करों की मांगे लंबे समय से पूरी नहीं की जा रही है। जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।

महीनों से केवल चल रही मीटिंग

बीते दिन दर्शन सिंह ने कहा था कि कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

कंपनी कर्मचारियों को नहीं दे रही कोई सुविधा

दर्शन सिंह लाडी ने कहा था कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही। यह सीधे मुलाजिमों के अधिकारों का हनन है।

टोल प्लाजा वर्कर यूनियन पंजाब के नेता बचितर सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं किय जा रहा है। कंपनी के अधिकारियों को याद करवाया जाता है तो वह कुछ समय मीटिंग कर फिर से भूल जाते है। उन्होंने कहा कि न तो कर्मचारियों को छुट्टी दी जा रही है और न ही उनके पीएफ में कटौती की जा रही है। कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ईएसआई और वेलफेयर स्कीमों की सुविधा भी नहीं दी है। यह सीधे तौर पर मुलाजिमों के साथ धक्केशाही है।

बचितर सिंह ने बताया कि वर्करों की एक मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें वर्करों की मांगों को देखते हुए उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कंपनी के साथ कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने एलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें