नई दिल्ली
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पार्टी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। श्रीमती गांधी ने डॉ सिंह के जन्मदिन के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा “भारत ने पिछले 20 वर्ष में दो प्रधान मंत्री देखें। एक अर्थशास्त्री था जो केवल काम करता रहा, उनका काम ही विपक्ष के आरोपों का जवाब था। दुसरा प्रधानमंत्री काम नहीं करता था लेकिन जुमले बहुत करता था थक-हारकर देश ने उन्हें जुमलेंद्र की उपाधि दे दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
श्री खरगे ने कहा “जन्मदिन के अवसर पर मैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।वह राजनीति में सादगी, गरिमा और सरलता के दुर्लभ अवतार के रूप में खड़े हैं। एक दूरदर्शी राजनेता, जिनके कार्य शब्दों से अधिक मुखर होते हैं, हम राष्ट्र के लिए अमूल्य योगदान के उनके हृदय से आभारी हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”
श्री गांधी ने कहा “डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारे देश के भविष्य को आकार देने में आपकी विनम्रता, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा मुझे और लाखों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। आपके सदैव अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करता हूँ।”
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट कर कहा “सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का पूरा जीवन देश के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने देश के सभी वर्गों के हित, प्रगति व कल्याण को ध्यान में रखकर कई जनहितैषी नीतियां बनाई हैं। कांग्रेस परिवार की ओर से भारत में आर्थिक समृद्धि के सूत्रधार रहे डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं। हम ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











