गया.
गया जिले से तीन दिनों से लापता छात्रा की लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर तालाब से छात्रा की लाश को निकाला। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। यह पूरा मामला जिले के आमस थानाक्षेत्र के बभंडी गांव का है।
मृत छात्रा की पहचान रूपेश पासवान की बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई। वहीं, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक छात्रा की मां ने बताया कि रविवार को शिवानी खेत से काम कर लौटी थी। लेकिन घर पहुंचने के बाद उसने खाना नहीं बनाया। इस बात को लेकर डांट दिया था। डांट सुनने के बाद शिवानी ने खाना बनाया। खाना बनाने के बाद खुद नहीं खाया और रविवार की देर रात बिना बोले घर से बाहर निकल गई। बीते सोमवार की सुबह से ही उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को घर के पास तालाब से शिवानी की लाश मिली। उन्होंने बताया कि उसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने तालाब में छात्रा की लाश मिलने की सूचना डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। उक्त मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तालाब से शव को निकाला गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











