आईपीएल 2025 के मेगा एक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित है, इस साल की नीलामी काफी अलग होने वाली है

इंदौर
आईपीएल 2025 के मेगा एक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित है। इस साल की नीलामी काफी अलग होने वाली है। कई बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के नाता तोड़ सकते हैं। मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों द्वारा रिटेन और रिलीज किए जाने वाले प्लेयर्स को लेकर चर्चा जारी है। हालांकि फ्रेंचाइजियों द्वारा इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन यह मुद्दा गरमाया जरूर है। IPL इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी है, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने कभी रिलीज नहीं किया। आज हम उन तीन प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिलीज नहीं किया।

सचिन तेंदुलकर
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम सचिन तेंदुलकर का है। उन्होंने आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। तेंदुलकर 2008 से 2011 तक आईपीएल में 55 मैचों की कप्तानी की, जिसमें 32 जीते और 23 में हार मिली। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला 2013 में खेला था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें एक बार भी रिलीज नहीं किया।

रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग 2013 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे। इसी सीजन में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन शुरुआती 6 मैचों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पोंटिंग ने कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद सीजन के समाप्त होने के बाद संन्यास ले लिया। इस तरह उन्हें एमआई ने कभी रिलीज नहीं किया।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने थे। उन्होंने 2013 में टीम का कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान रोहित एमआई के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम पांच बार चैंपियन बनी है। हालांकि पिछले सीजन में हार्दिक पंड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है। 2011 से लेकर 2024 आईपीएल तक मुंबई ने रोहित शर्मा को कभी रिलीज नहीं किया है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें