शिमला
मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री व मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत के एक नए बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, कंगना ने आरोप लगाया है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार कर्ज लेती है और इसे कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को देती है। इस तरह वह कांग्रेस की झोली भर रही है। सोनिया गांधी ने राज्य के खजाने को 'खोखला' कर दिया है और हिमाचल की ये दुर्दशा हुई है। हिमाचल के बच्चों के भविष्य पर कुल्हाड़ी मारी जा रही है। यह देखकर उन्हें बहुत दुख होता है।
माफी नहीं मांगी तो मानहानि का केस करेंगे: विक्रमादित्य
सोनिया गांधी पर सांसद कंगना रनौत की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए कहा है कि कंगना मानसिक दिवालियापन की शिकार हो गई हैं और बिना सिर-पैर के बयानबाजी कर रही हैं। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में कहा कि अगर कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से माफी नहीं मांगी, तो वह उन पर मानहानि का दावा ठोकेंगे।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने कंगना रनौत की फिल्म को ब्लॉक किया है, इसलिए वे इन दिनों अपने घर मंडी आई हुई हैं और घर पर बैठकर बिना सोचे समझे अनाप शनाप बयानबाजी कर रही हैं। कंगना रनौत को अपने बयान से जुड़े हुए तथ्य पेश करने चाहिए। यदि वे इससे जुड़े तथ्य पेश नहीं कर सकती, तो उन्हें सोनिया गांधी से माफी मांग लेनी चाहिए। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने वक्फ बोर्ड में भी सुधार किए जाने की बात कही और कहा कि प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा बनाए रखना सरकार का दायित्व है लेकिन प्रदेश में जिस तरह का माहौल पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है ऐसे में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों, जमीन और पैसों के लेनदेन की जानकारी लोगों के बीच में आनी चाहिए। इस बीच हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी कंगना के बयान की आलोचना की और कहा कि वो बिना तथ्य की बयानबाजी कर रही हैं। ऐसा कोई कैसे सोच सकता है कि केंद्र से आ रही सहायता और राज्य के लिए लिया जा रहा कर्ज सोनिया गांधी के खाते में जा रहा हो। ऐसा बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर भी कंगना पर भड़के
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने भी सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधा है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत इस तरह की बात करती हैं, जैसे कोई अनपढ़ भी नहीं कर सकता। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि वे कंगना रनौत की बातों को गंभीरता से नहीं लेते हैं। चुनाव से पहले और चुनाव के बाद कंगना रनौत ने इलाके की जनता से जो वादा किया था, उसे उन्हें पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत तो लापता हैं। वे सिर्फ एक ही बार अपने इलाके की जनता से मिली। इसके बाद उनका कोई पता नहीं है।
हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा के वक्त कंगना रनौत कहीं नजर नहीं आई उन्होंने यहां सिर्फ एक दौरा किया। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के बीच में रही। उन्होंने कहा कि कंगना जिस तरह की बातें करती हैं, उससे उन्हें कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। चुनाव से पहले वे कहती रही कि देश को आजादी साल 2014 में मिली है। चुनाव के बाद उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस थे। ऐसे में उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











