‘झारखंड के हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर बोला हमला

रांची.

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आलोचना करते हुए उन्हें सबसे भ्रष्ट सीएम बताया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने केवल भारत की स्वस्थ्य लोतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है। राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि अब हेमंत सोरेन को सत्ता से बाहर कर भाजपा को वोट देकर सत्ता में लाने का समय आ चुका है।

बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। राजनाथ सिंह इटखोरी में भाजपा की परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम सोरेन पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, "हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। उन्होंने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रथाओं के साथ खिलवाड़ किया है और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भारत किसी भी दागदार व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगा।" उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर विदेशों में जाकर भारत की छवि को खराब करने और सिख समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया है। राजनाथ सिंह ने कहा, "राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर गए थे। उन्होंने सिख समुदाय को यह कहकर भड़काया कि भारत में वह (सिख समुदाय) सुरक्षित नहीं है। वे विदेशों में भारत की छवि को खराब कर रहे हैं।" उन्होंने झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की गठबंधन वाली सरकार पर तंज कसते हुए  इन्हें राज्य के विकास को अवरुद्ध करने वाले तीन स्पीड ब्रेकर बताया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे हमारी बेटियों से शादी कर रहे थे, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि भाजपा केवल न्याय की राजनीति जानती है न की धर्म या जाति की राजनीति करती है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें