बिहार के सहरसा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही कार्यक्रम में मछलियों की मची लूट

सहरसा
बिहार के सहरसा में हैरान करने वाला वाकया देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जाते ही कार्यक्रम में मछलियों की लूट मच गई। दरअसल, सीएम के कार्यक्रम में मत्स्य विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें एक बायोफ्लोक लगाकर उसमें पानी भरा गया था। सीएम नीतीश कुमार ने उसमें मछलियां भी डालीं। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम से रवाना हुए, लोग मछलियों पर टूट पड़े। मछलियां लूटने के चक्कर में लोगों ने बायोफ्लोक ही तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में भीड़ बायोफ्लोक को खिंचते हुए नजर आ रही है। वहीं, बच्चे अंदर कूद रहे हैं। लोग मछलियां लूट रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों की लूट की वजह से मत्स्य विभाग का हजारों का नुकसान हो गया। जब लोग मछलियां लूट रहे थे, तो वहां सरकारी पदाधिकारी भी मौजूद थे। मगर वे भी उन्हें रोकने में नाकाम रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को सहरसा के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों की लागत से विभिन्न परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम ने कोसी नदी पर बनने वाली डेंगरा घाट पर पुल का शिलान्यास किया, तो समाहरणालय स्थित सभागार भवन का उद्घाटन किया। महिषी प्रखंड में बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला आपातकालीन सुविधा सह-प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। सहरसा नयाबाजार से एनएच 327 ई वाया नरियार रोड के कार्य का भी लोकार्पण हुआ।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें