बेगूसराय.
बेगूसराय में गंगा नदी कहर बरपा रही है। इसकी चपेट में कई गांव आ चुके हैं। लाखों लोग सुरक्षित ठिकानों पर जैसे-तैसे पलायन करने को मजबूर हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से न सिर्फ एक गांव का दूसरे गांव से संपर्क टूट चुका है। बल्कि पूरा इलाका टापू में तब्दील हो गया है। यह हाल बेगूसराय के नगर निगम क्षेत्र के रामदीरी वार्ड नंबर 17 का है।
हालत ऐसे है कि कई-कई दिनों से भूख से बिलखते लोग अपने बाल बच्चों के साथ कहीं पैदल तो कहीं तैरकर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे। इतना ही नहीं कुछ लोग तो घर के छत पर रहने को मजबूर हो चुके हैं। लोगों का कहना है कि वो कई दिनों से भूखे प्यासे हैं। लेकिन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। बाढ़ से उत्पन्न इस हालत को स्थानीय प्रशासन ही नहीं बल्कि सरकार तक पहुंचा कर आम लोगों को राहत दिलाया जाए। हर साल बाढ़ आती है और अपने साथ तबाही का मंजर भी साथ लाती है। वहीं तबाही के इस मंजर में ना जाने कितने आशियाने उजड़ जाते है। तो कईयों की जिंदगी खत्म हो जाती है। जिला प्रशासन का कहना है कि गंगा में जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण गंगा से सटे गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। डीएम तुषार सिंघला खुद बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ित के लिए सरकारी जो सुविधा होती है, उसे सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











