हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग, सात सीटों पर ‘फैमिली वॉर’

पानीपत
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इस दौरान चुनावी दल कई रोचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। सात विधानसभा सीटें तो ऐसी हैं, जिन पर इस बार परिवार के सदस्य एक-दूसरे के सामने चुनावी रण में हैं। सात विधानसभा सीटों में तोशाम में भाई बहन, डबवाली में भाई-भाई व चाचा, बल्लभगढ़ में दादा-पोती, रानियां में दादा-पोता, अटेली में ससुर-पुत्रवधू, बहादुरगढ़ में चाचा-भतीजा और पुन्हाना में चचेरे भाई आमने-सामने हैं।

दादा-पोती के बीच है मुकाबला
फरीदाबाद की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा और कुनबे के रिश्ते में पोती लगने वाली कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा चुनाव जंग में हैं। पराग के पिता पूर्व विधायक योगेश शर्मा मूलचंद शर्मा के चचेरे भतीजे हैं।

रानियां सीट पर दादा-पोते के बीच जंग
महेंद्रगढ़ में अटेली सीट पर इनेलो बसपा गठबंधन के उम्मीदवार ठाकुर अतरलाल की पुत्रवधू साधना निर्दलीय मैदान में हैं। सिरसा में देवीलाल परिवार 2 सीटों पर आमने-सामने है। रानियां सीट पर दादा रणजीत चौटाला के सामने पोते अर्जुन चौटाला लड़ रहे हैं। इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला अभय चौटाला के बेटे हैं। रणजीत चौटाला आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। डबवाली सीट पर भी चौटाला परिवार के तीन सदस्य मैदान में हैं। आदित्य चौटाला इनेलो से, दिग्विजय चौटाला जजपा से और अमित सिहाग कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं।

तोशाम में चाचा-भतीजे आमने-सामने
तोशाम विधानसभा सीट से पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति (भाजपा) और पोता अनिरुद्ध चौधरी कांग्रेस से उतरे हैं। बहादुरगढ़ में राजेंद्र जून (कांग्रेस) के सामने राजेश जून हैं, दोनों चाचा भतीजे हैं। पुन्हाना से एजाज खान (भाजपा) व मोहम्मद इलियास (कांग्रेस) चचेरे भाई हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें