यूपी में होने वाले 10 सीटों पर उपचुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा की तरफ से जमकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा

लखनऊ
यूपी में होने वाले 10 सीटों पर उपचुनाव से पहले प्रदेश में भाजपा की तरफ से जमकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी लगातार लोगों को सदस्यता दिलवा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज वह  शाहजहांपुर के कटरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सदस्यता महाअभियान की बैठक को संबोधित किया और घर घर जाकर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

बता दें कि वृहस्पतिवार को ही कटरा विधानसभा के बाद विजय रूपाणी  तिलहर विधानसभा क्षेत्र में महिला OBC मोर्चा आयोजित  सदस्यता महाअभियान की बैठक को संबोधित किया और घर घर जाकर यहां भी इस नम्बर पर 8800002024 मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

यूपी के अलग-अलग जिलों मे ंजा रहे रुपाणी
वहीं, 18 सितंबर को विजय रुपाणी यूपी के पीलीभीत जिले में पहुंचे थे, जहां उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने वहां पर भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को धार देने का काम किया। इसके साथ ही कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाना है। भाजपा देश में ही नहीं विदेश में अपना परचम लहरा रही है।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृ्त्व में चल रही भाजपा सरकार से सभी धर्म और विरादरी के लोग खुश हैं और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सभी लोग लाभ ले रहे हैं। रुपाणी ने कहा कि हमें गरीब औऱ नचले तबके के लोगों को हरहाल में पार्टी से जोड़ना है और उनकी हर संभव मदद करनी है।  

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें