नई सीएम चुनी गईं आतिशी को संसद पर हमले की वजह से फांसी पर झूल चुके ‘अफजल गुरु’ के सहारे घेरने की कोशिशें तेज

नई दिल्ली
दिल्ली की नई सीएम चुनी गईं आतिशी को संसद पर हमले की वजह से फांसी पर झूल चुके 'अफजल गुरु' के सहारे घेरने की कोशिशें तेज हो गईं हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की ही बागी हो चुकीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने भी इसे मुद्दा बना लिया है। आरोप लगाया गया है कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी की सजा से बचाने की कोशिश की थी। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर किसी भी चुनाव का रुख अपनी ओर मोड़ने में महारत हासिल कर चुकी भाजपा ने अतीत के सहारे आप के भविष्य को भंवर में फंसाने की कोशिश कर सकती है।

मोदी सरकार के मंत्री किरने रिजिजू ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'आतिशी का पूरा नाम क्या है, आतिशी मार्लेना। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा, मार्क्स और लेनिन को जोड़कर मार्लेना बना है। दिल्ली को अब कोई मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट चलाएगा क्या। आतिशी मार्लेना कौन है, क्या है मेरा उससे मतलब नहीं है, लेकिन विचार…। अफजल गुरु ने संसद पर हमला किया, निर्दोष लोगों को मारा। फिर भी उसे फांसी नहीं लगनी चाहिए। आतिशी के परिवार वालों ने ही तो पूरा सिग्नेचर कैंपेन चलाया।'

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी आतिशी पर यही प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब देशद्रोही सरकार है। उन्होंने कहा,'अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना का नाम लेकर दिल्ली को अराजकता की ओर थकेल दिया है। इसका कारण है- अफजल गुरु का नाम हम सबने सुना है। अफजल गुरु की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को याचिका भेजी गई थी। इसमें अफजल गुरु के लिए रिहाई और माफी की मांग की गई थी। इसमें 52 और 51 नंबर पर आतिशी मार्लेना के माता-पिता के हस्ताक्षर हैं। दिल्ली में अब भष्टाचारी के साथ-साथ देशद्रोही सरकार भी चलेगी।'

स्वाति मालीवाल ने किया दावा
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर जैसे ही आतिशी के नाम का ऐलान हुआ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु के पक्ष में लड़ाई लड़ी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!'’ स्वाति मालीवाल के बयान पर भड़की आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मालीवाल को थोड़ी भी शर्म है तो राज्यसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें