गृहमंत्री शाह ने बताया सरकार के 100 दिन का कामकाज, बोले- भारत विकास पथ पर अग्रसर

नई दिल्ली
 मोदी सरकार 3.0 को 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने सरकार की 100 दिन के कामकाज की रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को दुनिया में सम्मान दिलाया है। सरकार गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है। पिछले 10 साल में देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने का निर्णय किया है…10 साल में 15 देशों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर न केवल प्रधानमंत्री मोदी का लेकिन भारत का भी गौरव बढ़ाया है… "

पीएम मोदी को 15 देशों ने सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। पूरे देश में कई संस्थाओं ने उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के नाम से मनाने के निर्णय लिया है। 17 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक 15 दिन देश भर के सभी जरूरतमंदों की सेवा में हमारे जैसे काफी कार्यकर्ता लगेंगे। मोदी एक छोटे से गांव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बने। 10 साल में दुनिया के 15 अलग अलग राष्ट्रों ने मोदी को अपने देश के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया है। इससे न केवल प्रधानमंत्री जी बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है।'

100 दिन में 15 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हुए शुरू

उन्होंने कहा, '60 साल के बाद पहली बार देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल आया है और नीतियों के सातत्य को भी हमने अनुभव किया है। नीतियों की दिशा, नीतियों की गति और नीतियों का क्रियान्वयन सटीकता से 10 साल तक बरकरार रखकर 11वें साल में प्रवेश करना बहुत कठिन है तीसरे कार्यकाल ने 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इन 100 दिनों में लगभग 15 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को शुरू किया गया है।'

गृहमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

    100 दिन में 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं घोषित भी की हैं और इनको लागू करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

    महाराष्ट्र के वधवान में 76 हजार करोड़ की लागत से मेगा पोर्ट बनेगा, जो पहले दिन से ही विश्व के 10 प्रमुख बंदरगाहों में शामिल होगा।

    49 हजार करोड़ की लागत से 25 हजार गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने की योजना शुरू की गई है। ये योजना 100 की आबादी वाले गांवों को भी जोड़ेगी।

    50,600 करोड़ की लागत से भारत की बड़ी सड़कों को बढ़ाने का निर्णय भी मोदी सरकार ने किया है।

    वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पश्चिम बंगाल में बागडोगरा, बिहार में बिहटा एयरपोर्ट का उन्नयन और अगत्ती एवं मिनिकॉय में नई हवाई पट्टी बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हम आगे बढ़े हैं।

    बेंगलुरु मेट्रो, पुणे मेट्रो, ठाणे इंटीग्रेटेड रिंग मेट्रो और अन्य कई मेट्रो के प्रोजेक्ट भी हमने इन 100 दिन में आगे बढ़ाए हैं।

    कृषि के क्षेत्र में पीएम किसान सम्मान योजना की 17वीं किस्त में 9.5 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए।

    अभी तक कुल 12 करोड़ 33 लाख किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।

    हमने बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य को हटा दिया है और प्याज पर निर्यात शुल्क 40% से 20% किया है।

    साथ ही एग्री श्योर नाम का एक नया फंड भी हमने लॉन्च किया है।

    अब 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

    OROP का तीसरा संस्करण लागू कर दिया गया है।

    प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 1 करोड़ घर शहरी इलाकों में और 2 करोड़ घर ग्रामीण इलाकों में बनेंगे।

    युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपये के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को इसका लाभ पहुंचने वाला है।

    1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनी में इंटर्नशिप के अवसर, अलाउंस और एकमुश्त सहायता राशि देने का भी निर्णय हमारी सरकार ने किया है। केंद्र सरकार ने भी कई हजार नियुक्तियों की घोषणा की है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें