खिलचीपुर
राजगढ़ के खिलचीपुर में अलसुबह अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद एक कार बेकाबू होकर बड़े पुल से 25 फीट नीचे आ गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हैं। घटना मंगलवार सुबह 4 बजे के करीब हुई। सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती है।
सभी कार सवार उत्तर प्रदेश के मनोना धाम से दर्शन कर आगर जिले नलखेड़ा लौट रहे थे। तब ही ये हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो कार आधी नदी डूब गई।
कार में सवार लोगों ने बताया कि जैसे तैसे उन्होंने अपने हाथों से कार के शीशे तोड़ा और इनमें से 4 लोग बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे। तब ही करीब आधे घंटे बाद वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने उनकी आवाज सुनी और उनकी मदद करने पहुंचे।
इसके बाद कार के फंसे महेश पाठक को निकाला गया। घटना के बाद सभी घायलों को लोग खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने महेश पाठक को मृत घोषित कर दिया, बाकी घायलों का इलाज शुरू किया गया। घायलों में घनश्याम बैरागी (40), संजय कुम्भकार(28), राहुल गोस्वामी(25) और कार चालक रवि गोस्वामी (25) शामिल है।
मनोना धाम में दर्शन कर लौट रहे थे
दरअसल आगर जिले के नलखेड़ा में रहने वाले महेश पाठक (70) को पिछले 2 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें परिचित धनश्याम बैरागी, राहुल गोस्वामी, संजय कुम्भकार, रवि गोस्वामी एक दिन पहले रविवार रात 10 बजे नलखेड़ा से कार से उत्तर प्रदेश के मनोना धाम में दर्शन करवाने के लिए लेकर गए थे।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











