मुंबई में हिट-एंड-रन का मामला आया सामना, बेकाबू कार ने बाइक सवारों को रौंदा, नाबालिग की मौत

मुंबई
मुंबई के दहिसर में हिट एंड रन केस में किशोर की जान चली गई। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय लड़के की इलाज के दौरान मौत हो गई है और एक अन्य किशोर घायल है। पुलिस ने कई धाराओं और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। बाइक को टक्कर मारने वाली कार और आरोपियों की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र में हिट एंड रन के केस कई केस सामने आए हैं। मुंबई और पुणे के बाद अब दहिसर में नया मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई है जबकि, दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को करण राजपूत और उसका दोस्त आदित्य बाइक पर सवार होकर दहिसर से कांदिवली जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। करण की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें लापरवाही से मौत, जान जोखिम में डालना और लापरवाही से गाड़ी चलाना जैसी धाराएं भी शामिल है। पुलिस अब वाहन की पहचान करने और उसका पता लगाने के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले को संभालने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। एक अधिकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी दोनों किशोर उल्टी दिशाओं में उछलकर जमीन पर गिर गए। आदित्य के सिर में चोट लगी और जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसके शरीर से बहुत अधिक खून बह रहा था। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें