रांची.
झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस सबके बीच राजनेताओं की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। इस कड़ी में गोड्डा से भाजपा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की जनता अब हेमंत सोरेन पर भरोसा नहीं करती हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि वे शहरी क्षेत्रों में नरेगा जैसी योजना लेकर आए थे, उन्होंने मजदूरों को 2 महीने तक पैसे दिए और फिर उस योजना को बंद कर दिया। वे सिर्फ योजनाएं लेकर आते हैं, यह सरकार केवल झूठ पर आधारित है। ये सरकार चुनाव के बाद योजनाओं को बंद कर देती हैं और लोग यह जानते हैं।
विधानसभा चुनाव में JMM का होगा सफाया- निशिकांत
निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि भाजपा ने जहां भी योजनाएं शुरू की हैं, चाहे वह गुजरात हो या मध्य प्रदेश, हमने कभी योजनाओं को बंद नहीं किया। पीएम मोदी ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जनता यह सब समझती है और अगले चुनाव (विधानसभा चुनाव) में झारखंड मुक्ति मोर्चा का सफाया हो जाएगा।
राज्य में जेएमएम-कांग्रेस और RJD का गठबंधन
झारखंड में फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है, जबकि विपक्ष में भाजपा के साथ आजसू एक साथ है। वहीं हाल ही में जेएमएम से नाता तोड़कर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











