हरियाणा
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला तथा कुमारी सैलजा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के नाम भी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में हैं। इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान और वरिष्ठ नेता अजय माकन, बीरेंद्र सिंह, आनंद शर्मा और सचिन पायलट शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी तथा कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है।
हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी। बता दें कि विनेश फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना से टिकट दाय है। वहीं बीजेपी ने यहां से पूर्व पायलट योगेश बैरागी को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए WWE महिला रेसलर कविता दलाल को टिकट दे दिया है। कुछ समय पहले ही वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं। कांग्रेस ने अब विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया दोनों को स्टार प्रचारक बनाया है।
हरियाणा में तमाम प्रयासों के बाद भी सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बात बन नहीं पाई। ऐसे में दोनों पार्टियां अलग-अलग ही ताल ठोक रही हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया था। ज्यादार पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











