किस्मत बदलने के लिए राशि अनुसार करें चीजों का सेवन

संसार में मौजूद हर चीज का सीधा सम्बन्ध किसी न किसी ग्रह से होता है। अगर आप किसी ग्रह से संबंधित चीजों का प्रयोग करना शुरू कर देते हैं, तो आप उस ग्रह के दुष्परिणामों से बच सकते हैं। आज हम आपको अपनी राशि के अनुसार भोजन करने के बारे में बताने जा रहे हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जिस ग्रह की दशा चल रही है, उस ग्रह से सम्बंधित आहार को लेना चाहिए। उसी तरह से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों को किस तरह का आहार लेना चाहिए।

राशि के अनुसार खाना

    मेष- मेष राशि मंगल से संबंध रखता है और मंगल का रंग लाल होता है। इसे अग्नि तत्व का प्रधान ग्रह माना जाता है। मेष राशि के जातकों को लाल फल जैसे अनार, लाल मसूर की दाल, बेसन आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही तांबे के बर्तनों में भोजन करना भी मंगल ग्रह दशा को मजबूत करता है।
    वृष- वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो बेहद शांत स्वभाव के होते हैं। यह जीवन में प्रेम, सौंदर्य और सुख की वजह माने जाते हैं। शुक्र का प्रभाव खाने की सफेद वस्तुओं पर होता है। इस राशि के लोगों को दूध, दही, दूध, चावल, साबूदाना, मखाने जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। शुक्र को मजबूत करने के लिए चांदी के बर्तनों में खाना खाया जा सकता है।
    मिथुन- इस राशि के स्वामी बुध हैं, जो हरी चीजों से संबंधित है। इसलिए खाने में आपको हरी पालक, पत्तेदार सब्जियां, मूंग की दाल और गेहूं आदि का सेवन करना चाहि।
    कर्क- कर्क राशि के स्वामी चंद्र होते हैं। चंद्रमा बेहद शांत और शीतल प्रकृति का होता है। चंद्रमा मजबूत करने के लिए ठंडा दूध, बादाम और मखाने का सेवन करना चाहिए। साथ ही चावल और दूध, दही जैसी चीजें खाना भी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप चांदी के गिलास में पानी पी सकते हैं एवं दही-चावल भी खा सकते हैं।
    सिंह- इस राशि के स्वामी सूर्य होते हैं और सूर्य का रंग पीली और नारंगी होता है। सूर्य को मजबूत करने के लिए आप पीली वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिंह राशि वालों को केसर वाली मिठाइयां और अरहर की दाल जरूर खानी चाहिए। साथ ही गुड़ का सेवन भी करना चाहिए।
     कन्या- कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के लोगों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और नारियल पानी बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आपको अपना बुध ग्रह मजबूत करना है तो हर बुधवार को गाय को पालक खिलाना चाहिए। साथ ही शुभ प्रभाव के लिए चांदी के बर्तनों में खाना खाना चाहिए।
    तुला- तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं, जिनके प्रभाव से हमें जीवन में भौतिक सुविधा और प्रेम, आकर्षण की प्राप्ति होती है। शुक्र को प्रसन्न करने के लिए हमें हर शुक्रवार के दिन साबूदाना की खीर खानी चाहिए।
    वृश्चिक- इस राशि के लोगों के स्वामी मंगल हैं और ऐसे लोगों के जीवन में गुस्सा थोड़ा अधिक होता है। अगर आपको इस परेशानी से बचना है तो उन चीजों का प्रयोग करें, जो आपके दिमाग को ठंडा और मन को शांत रखते हैं।  इसके लिए आप अनार और सेब का सेवन कर सकते हैं।
    धनु- इस राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए उन चीजों को खाना चाहिए जो लाल, पीली या केसरिया रंग की होती हैं। इसके लिए केला, आम और चने की दाल खाना चाहिए। साथ ही हर गुरुवार को आपको गुड़ और चने की दाल का दान करना चाहिए।
    मकर- इस राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसे लोगों को जामुन, काले अंगूर और उड़द की दाल, कच्चे केले का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको लोहे के बर्तनों में खाना पकाकर खाना चाहिए।
    कुंभ- इस राशि के स्वामी शनि हैं, और इन लोगों को खाद्य तेल के रूप में केवल सरसों के तेल का ही प्रयोग करना चाहिए। हर शनिवार को काला तिल और उड़द जरूर खाने चाहिए। इसके अलावा इन वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है।
    मीन- मीन राशि के राशि स्वामी गुरु होते हैं, इसलिए आपको गर्म तासीर की चीजों का प्रयोग करना चाहिए। इस राशि के लोगों के लिए चने की दाल अच्छी मानी जाती है। साथ ही खाने में बेसन का प्रयोग भी अच्छा माना जाता है।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें