उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी देकर कृषकों को लाभान्वित करें-कलेक्टर
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में कृषि विभाग की योजना की की गई समीक्षा
अनूपपुर
जिले के किसानों को कृषि की उन्नत तकनीकी की जानकारी देकर परम्परागत खेती में बदलाव लाएं, ताकि कृषकों के आर्थिक लाभ में वृद्धि हो सके। कृषि की उन्नत विधि की जानकारी देने कृषकों उन्नत व प्रगतिशील कृषकों के खेतों का भ्रमण कराया जाए तथा कृषकों को अध्ययन भ्रमण हेतु ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाए, जहां का मौसम अनूपपुर जिले के मौसम के अनुकूल हो। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर हर्षल पंचोली ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा, उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता, आत्मा गवर्निंग बोर्ड के सदस्य श्रीमती रश्मि खरे, ज्ञानेन्द्र सिंह परिहार, आत्मा परियोजना की सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती निशा सिन्हा, उप संचालक पशुपालन डॉ. ए.पी. पटेल, सहायक संचालक उद्यान सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक संचालक मत्स्य सलिल सोंधिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कृषकों की आय में वृद्धि के लिए कृषि वितरण केन्द्र से समन्वय कर उनका सहयोग प्राप्त कर कृषकों को नवीन उन्नत फसलों, उत्पादन वृद्धि आदि की तकनीकी जानकारी कृषकों को सरल रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में कृषि विभाग तथा आत्मा परियोजना के अंतर्गत किए गए कार्यों का पॉवर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी रखी गई।
कलेक्टर ने कहा कि कृषकों को रबी और खरीफ दोनो सीजन में फसल उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आत्मा परियोजना के अंतर्गत प्राप्त राशि का बेहतर उपयोग के निर्देश दिए।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











