मेष राशि- आज मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि किसी बात से मन परेशान रहेगा। मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार में कोई उत्सव हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। खान-पान अच्छा रखें। किसी बुजुर्ग से कीमती सलाह मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा व कुछ व्यापारियों को कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। हालांकि आज आपका आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। पर, मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा है। कवियों के लिए अच्छा दिन है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का ध्यान रखें। कुटुंबों में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि- आज किसी काम में जीत हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे पर, अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- आज लिखने-पढ़ने में रूचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्ग अपनी संपत्ति को बच्चों में बांट सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। किसी भी तरह का आर्थिक रिस्क लेने से बचें।
तुला राशि- आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा व वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफे के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। तरक्की के अवसर खुद सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारेाबार का विस्तार होगा। वाहन सुख बढ़ेगा। नपा-तुला रिस्क ही लें। किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह अच्छा समय है।
धनु राशि- आज वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार का विस्तार होगा। भूमि, वाहन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख बढ़ेगा।
मकर राशि- आज आपके साहस में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है।
कुंभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल होने से उत्सुकता बरकरार रह सकती है।
मीन राशि- आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक रूप से थोड़ा परेशान होंगे लेकिन दिन के अंत में सफलता हासिल होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











