भव्यता के साथ हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभांरभ

भव्यता के साथ हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभांरभ

भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने किया जिले के सभी वरिष्ठों का शाॅल श्रीफल से सम्मान

डिण्डौरी
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में भाजपा की सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जिसका लाइव प्रसारण जिला कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देखा व सुना। इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय डिण्डौरी में सभी वरिष्ठों को भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, सुरेश जैन कृष्णलाल हस्तपुरिया, शंकरलाल नामदेव, सुरेश जैन निवास, इन्द्रकुमार पाठक, पी.एस.चंदेल, हेतराम मिश्रा, एस.व्ही.पाठक, राजेन्द्र पाठक, सुशीला मार्को, सुरेन्द्र दुबे, जमुना प्रसाद गर्ग, रवि साहू, नारायण साहू, बीरेन्द्र बिहारी शुक्ला, सरमन ठाकुर, सरमन बर्मन, लक्ष्मी तिवारी, मटरा नामदेव, राजकुमार पचैरी, विजय तिवारी, अशोक संत, अरूण ठाकुर, राकेश सिहारे, गणेश सोनवानी, सुधीर जैन, संजय केशवानी, गोपालदास बघेल, मानबहादुर सिंह को एक एक करके शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके साथ ही डिण्डौरी जिले के प्रथम जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन को जिले का पहली सदस्यता दिलाया।

सभा को भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारे जिले में एक एक कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले आज सभी इस जिला कार्यालय में उपस्थित हुए आप सभी का आत्मीय आभार कि अल्प सूचना में आप सभी पधारें आज आपकी ही देन है कि आज भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी एक वटवृक्ष के रूप में जिले के हर मतदान केन्द्र तक समिति है। आप सभी ने दिन रात एक करके जो भाजपा को बढ़ाने के लिए कार्य किया है वह अनुकरणीय है। आज एक बार फिर से डिजीटल रूप में नये सदस्यता अभियान की शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है हम सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का नैतिक जिम्मेदारी है कि हम खुद सदस्य बने एवं दुसरों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें। हम सभी पदाधिकारियों को 100 से अधिक सदस्य बनाना है

जिससे हम पदाधिकारी बन सकें। इस दौरान मंच का संचालन अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम व आभार जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन ने किया। उक्त बैठक के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, मनका वनवासी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, जिला सहमीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, जिला सहसोशल मीडिया संयोजक अविनाश सिंह सैनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, जिला पंचायत सदस्य हीरा परस्ते, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, पि.वर्ग. मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामकिशोरी ठाकुर, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक डाॅ. प्रदीप कुमार द्विवेदी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेन्द्र बर्मन, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राज साहू, करंजिया जनपद उपाध्यक्ष गीता पट्टा, बिजेन्द्र दीक्षित, दिनेश बर्मन, ममता सुमन, रजनी श्रीवास, लक्ष्मी वैश्य, उषा धुर्वे, राकेश दास टांडिया, धनेश धनंजय, महेन्द्र दाहिया, श्यामलाल साहू, राकुमार मौहारी, मनोज श्रीवास, चंदन साहू, अनिल कुमार महोबिया, छत्रसिंह पाराशर, अलोक शर्मा, नंदकिशोर उचेहरा, बोधराम सरैया, मोहनसिंह राठौर, रामदास बघेल, नरेश कुमार चंदेल, सरजूप्रसाद ठाकुर, प्रमोद कुमार नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहें।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें