जबलपुर। ऑल इंडिया सेन्ट्रल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन की 60वीं वर्षगाँठ पर रविवार को दमोहनाका स्थित गोपाल सदन में वार्षिक – सम्मेलन का आयोजन किया गया। यूनियन के क्षेत्रीय सचिव शशांक मिश्रा ने बताया कि एआईसीबीओएफ राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। जिसकी प्रादेशिक स्तर की 21 ईकाई हैं, जिसमें मप्र सेन्ट्रल बैंक ऑफिसर्स यूनियन सबसे बड़ी है। इन्हीं में से एक जबलपुर इकाई द्वारा प्रदेश स्तर का महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रहित, सामाजिक एवं बैंकिंग हित से जुड़ी विभूतियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद आशीष – दुबे, पद्मश्री डॉ. एमसी डावर, डॉ. परिमल स्वामी एवं जल संरक्षण मंच के विनोद शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम के दौरान दिवंगत शाखा प्रबंधक – अनिरुद्ध परिहार को श्रद्धांजलि दी गई और वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात मिश्रा को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवेक पाब्डे, अध्यक्ष, ऑल इंडिया सेन्ट्रल बैंक आफीसर्स फेडरेशन (AICBOF), मनोज वार्डनेकर, महासचिव, AICBOF, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष, AICBO, सुरेश जेठानी, अध्यक्ष, M.P.C.B.O.(म.प्र. सेन्ट्रल बैंक आफीसर्स यूनियन), डी. एस. भदौरिया, पूर्व महासचिव, AICBOF,अम्बरीश नन्दा, महासचिव, MPCBOU, राकेश नायक, कोषाध्यक्ष, MPOBOU, आर टी खेडेकर, जितेन्द्र बग्गा, रजत मिही श्रेणीय प्रमुख, होशंगाबाद, अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख जबलपुर आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन शशांक मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव, MPCBOU, जबलपुर इकाई, सुशील गुप्ता, जयदेव पीपरा, देवेन्द्र राबाद, पंकज यादव, मोहित मालवीय, दीपक जायसवाल, सचिन गार्गे, रोहित बाली, शैलेन्द्र मरावी, प्रशांत मलिक, प्रशात कुम्भार, सारिका जैन, उषा कुशवाहा, रजत ढकाल, प्रभात मिहेश, निजीत वर्मा, अनिल नायक, आलीक मिश्रा, दिनेश चौरे, निशांत, विवेक कुमार, दिवाकर ठाकुर, भसतांशु जैन जिवन्द्रराय तेजस, सोनम झारिया, कैलाश बन्सोड, सुप्रियोडे, शैलेन्द्र गोड उपस्तिथ रहे।











