पेरिस पैरालम्पिक 2024 (फ्रांस) में खेल अकादमी की शूटिंग खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

पेरिस पैरालम्पिक 2024 (फ्रांस) में खेल अकादमी की शूटिंग खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने एअर पिस्टल 1 इवेंट में कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया

रूबीना पैरालम्पिक गेम्स में पदक जीतने वाली प्रदेश की पहली खिलाडी बनी
खेल मंत्री सारंग ने दी बधाई

भोपाल

28 अगस्त से 08 सितम्बर 2024 तक पैरालम्पिक गेम्स का आयोजन पेरिस (फ्रांस) में किया गया। दिनांक 31.08.2024 को खेल अकादमी की खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस ने वूमेंस 10एम. एअर पिस्टल एसएच-1 इवेंट में कांस्य पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया।
पेरिस में आयोजित पैरालिम्पक गेम्स में वूमेंस 10एम. एअर पिस्टल एसएच-1 इवेंट मे ईरान की जवानमार्दी एस. 236.8 अंको के साथ स्वर्ण पदक, तुर्की की ओज्गन ए. 231.1 अंको के साथ रजत और भारत की रूबीना फ्रांसिस 211.1 अंको के साथ कांस्य पदक अर्जित किया।

रूबीना फ्रांसिस की खेल उपलब्धियाँ

जबलपुर निवासी कु. रूबीना फ्रांसिस वर्ष 2015 में राज्य खेल अकादमी से जुड़ी थी।  यह रूबीना का दूसरा ओलम्पिक है, इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक में पदक से वंचित हो गई थी। रूबीना ने लगातार वर्ष 2017 एवं 18 में 02 बार जूनियर रिकार्ड बनाया है और 01 बार वर्ष 2018 फ्रांस में वर्ल्ड रिकार्ड की बराबरी की थी। कु. रूबीना फ्रांसिस ने 10 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक  03 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 06 पदक अर्जित किये हैं। वही राष्ट्रीय स्तर पर भी 13 स्वर्ण, 03 रजत और 01 कांस्य सहित 17 पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढाया है।

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बधाई देते हुये खिलाड़ी कु. रूबीना फ्रांसिस के खेल प्रदर्शन की सराहना करते हुये बताया रूबीना ने पैरालम्पिक में पदक जीतकर इतिहास रचा है। रूबीना प्रदेश के लिए नई रोल मॉडल बन गई है। विपरीत परिस्थितियों में पदक अर्जित कर रूबीना ने प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है। कु. रूबीना की इस उपलब्धि पर अपर मुख्य सचिव खेल श्रीमती स्मिता भारद्वाज और संचालक खेल ने भी रूबीना के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें