पदमावती एक्सप्रेस,
देश के प्रथम स्वदेशी बैंक जो कि पूर्णतः स्वदेशियों द्वारा सन्चालित था, वर्ष 1911 से निरवंद देश की आर्थिक समृद्धि हेतु समर्पित है। सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया जबलपुर शहर एवं प्रदेश का लीड बैंक है। इस बैंक की अग्रणी अधिकारी यूनियन “आल इंडिया सेन्ट्रल बैंक आफीसर्स फेडरेशन” जिसकी स्थापना 1964 को हुई थी, “अपनी सफलतम 60 वीं वर्षगाठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को महोत्सव होटल कादम्ब ट्री, गोपाल सदन, परिजात बिडिंग के सामने, दमोहनाका, जबलपुर में आयोजित होगा।
इस अवसर पर विवेक पाब्डे, अध्यक्ष, ऑल इंडिया सेन्ट्रल बैंक आफीसर्स फेडरेशन (AICBOF), मनोज वार्डनेकर, महासचिव, AICBOF, अनिल ठाकुर, कोषाध्यक्ष, AICBO, सुरेश जेठानी, अध्यक्ष, M.P.C.B.O.(म.प्र. सेन्ट्रल बैंक आफीसर्स यूनियन), डी. एस. भदौरिया, पूर्व महासचिव, AICBOF,अम्बरीश नन्दा, महासचिव, MPCBOU, राकेश नायक, कोषाध्यक्ष, MPOBOU, आर टी खेडेकर, जितेन्द्र बग्गा, रजत मिही श्रेणीय प्रमुख, होशंगाबाद, अविनाश कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख जबलपुर आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन शशांक मिश्रा, क्षेत्रीय सचिव, MPCBOU, जबलपुर इकाई, सुशील गुप्ता, जयदेव पीपरा, देवेन्द्र राबाद, पंकज यादव, मोहित मालवीय, दीपक जायसवाल, सचिन गार्गे, रोहित बाली, शैलेन्द्र मरावी, प्रशांत मलिक, प्रशात कुम्भार, सारिका जैन, उषा कुशवाहा, रजत ढकाल, प्रभात मिहेश, निजीत वर्मा, अनिल नायक, आलीक मिश्रा, दिनेश चौरे, निशांत, विवेक कुमार, दिवाकर ठाकुर, भसतांशु जैन जिवन्द्रराय तेजस, सोनम झारिया, कैलाश बन्सोड, सुप्रियोडे, शैलेन्द्र गोड इत्यादि द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, पद्म पुरुस्कार विजेता डॉ एम सी डावर, परिमल स्वामी,विनोद शर्मा का स्वागत किया जायेगा।











