भोपाल – लखनऊ के लिए चौथी वंदे-भारत अक्टूबर में, दिसंबर में भोपाल से पटना और मुंबई के लिए दो स्लीपर ट्रेन का भी प्लान

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लखनऊ जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, भोपाल से लखनऊ के लिए चौथी ‘वंदे भारत’ ट्रेन चलेगा। जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन अक्टूबर महीने से शुरू होगी। भोपाल रेल मंडल के रेल यात्रियों को जल्द ही चौथे वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर पाएंगे।

जानकारी के अनुसार, भोपाल से पटना और मुंबई के लिए दो स्पेशल स्लीपर ट्रेन का भी चलेगी। यह दोनों ही स्लीपर वंदे भारत होगी। वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही है।

इस ट्रेन में कुल 564 सीट्स होंगी। यह भोपाल रेल मंडल से चलने गुजरने वाली चौथी वंदे भारत होगी। इससे पहले RKMP से हजरत निजामउद्दीन, इंदौर से नागपुर और RKMP से रीवा के लिए वंदे भारत चलाई जा रही हैं। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों के अनुसार इसे लेकर बोर्ड तैयारियां कर रहा है। जल्द ही भोपाल रेल मंडल के रेल यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

दिसंबर तक चलेंगी दो स्लीपर वंदे भारत भी
दिसंबर में भोपाल से पटना और नॉर्दर्न रेलवे से मुंबई के लिए चलेगी। यह दोनों ही स्लीपर वंदे भारत होंगी। दोनों ही ट्रेनें 16-16 कोच के साथ चलेंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह दोनों ट्रेनों की तैयारी बोर्ड ने की है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे जिसमें एसी 3 टियर के 11 कोच, एसी 2 टियर के 4 कोच, एसी फर्स्ट के एक कोच होंगे। इस ट्रेन में कुल 823 यात्रियों की बर्थ क्षमता होगी, जिसमें एसी 3 टियर में 611 यात्री, एसी 2 टियर में 188 यात्री और एसी फर्स्ट में 24 यात्री यात्रा कर सकते हैं।

और वंदे भारत कर रहे प्लान
भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन को पूरे भारत से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड की तरफ से कुछ वंदे भारत प्लान की जा रही है। आरकेएमपी से लखनऊ के लिए चेयरकार, आरकेएमपी से पटना और एनसीआर से मुंबई जाएगी दो स्लीपर वंदे भारत चलेंगी।

मध्य प्रदेश में चल रहीं 4 वंदे भारत

    3 अप्रैल को चली थी पहली वंदे भारत – 3 अप्रैल 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी, यह ट्रेन हजरत निजामउद्दीन के लिए रवाना हुई थी। इसमें कुल 16 कोच हैं। 14 एसी चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। इसमें 1128 सीटें यात्रियों के लिए उपलब्ध हैं।

    27 जून को पीएम ने इन दो ट्रेनों की दी थी सौगात- इससे पहले 27 जून 2023 को रानी कमलापति स्टेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेनें जबलपुर और ट्रेन जबलपुर और दूसरी इंदौर के लिए रवाना की गई थीं। हालांकि इन ट्रेनों को बाद में नागपुर और रीवा तक एक्सटेंड किया गया।

    12 मार्च को पीएम ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी- 12 मार्च 2024 को हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में इसका स्टॉपेज होगा। यह बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात रही।

MP में चल रही है चार वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि 3 अप्रैल को पहली वंदे  भारत ट्रेन चली थी। 27 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो ट्रेनों की सौगात दी थी। जबकि 12 मार्च को पीएम मोदी अन्य एक वंदे भारत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें