रांची.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने झारखंड के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की कैबिनेट में आज भी चंपई सोरेन मंत्री हैं। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। जब तक वे इस्तीफा नहीं दे देते हैं, तब तक वे मंत्री हैं। इसके साथ वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं।
पहली बार चंपई सोरेन दिल्ली गए थे, फिर वे दोबारा 26 अगस्त को दिल्ली गए। दोनों बार अपनी टीम के साथ वे होटल में रुके थे। आगे हिमंत ने बताया कि कल पता चला कि दोनों बार जब वे दिल्ली गए थे तो उनको झारखंड के स्पेशल ब्रांच के दो एसआई ने फॉलो किया। कल शाम में इन दोनों को लोगों ने पकड़ा गया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। दिल्ली पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आईजी प्रभात कुमार ने दोनों को इस काम पर लगाया था। प्रभात कुमार स्पेशल ब्रांच के ADGP भी हैं। अभी दोनों पुलिस हिरासत में हैं।
असम के सीएम ने चंपई सोरेन के फोन टैप होने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि चंपई का फोन भी टैप किया जा रहा हो। उन्हें 'हनी ट्रैप' में फंसाने की योजना भी बनाई जा रही हो। ऐसा इसलिए, क्योंकि एक महिला भी दोनों एसआई से मिल रही थी। सरमा ने झारखंड के पूर्व सीएम के 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होने की बात का जिक्र करते हुए दावा किया कि चंपई सोरेन की भाजपा के साथ बातचीत शुरू होने से पहले से ही निगरानी की जा रही थी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











