CM साय ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों के लिए की बड़ी घो‍षणा

रायपुर

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। समारोह में मुख्यमंत्री साय ने ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कारी राशि की घोषणा की, जो खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये, और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।

सीएम साय की घोषणा से खिलाड़ियों में उत्साह
इस घोषणा ने खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है और राज्य में खेल को नई दिशा देने की उम्मीद जगी है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा खिलाड़ियों के समर्थन में खड़ी है और उन्हें हर संभव संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पांच साल नहीं हुआ राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया।

इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को दिया गया 1 करोड़ 36 लाख रुपये का पुरस्कार
इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 1 करोड़ 36 लाख रुपये की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हम खेल प्रतिभाओं को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अच्छी अधोसंरचना तथा प्रशिक्षण के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारेंगे ताकि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और भी बढ़िया प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी।

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ
प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना में खेल मैदानों के उन्नयन के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरणों की व्यवस्था, खेल प्रतिभाओं की खोज, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।

इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह में खेल से जुड़े विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें