भोपाल/ इंदौर
धार में बरखेड़ा डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं, इंदौर के पातालपानी में झरना फूट पड़ा है।मध्यप्रदेश में अब तक 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन की 90% है। 3.7 इंच पानी और गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मंडला और सिवनी ऐसे जिले हैं, जहां 45 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।
अगले 2 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, '29 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हो रहा है। लो प्रेशर एरिया भी 29-30 अगस्त से एक्टिव हो जाएगा। इसका प्रभाव 2 दिन बाद देखने को मिलेगा। 3 से 4 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश होने का अनुमान है।'
इसलिए ऐसा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल मानसून ट्रफ समेत अन्य सिस्टम प्रदेश से दूर हैं। इस वजह से अगले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश की खास एक्टिविटी नहीं रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है।
बारिश के साथ तेज धूप निकली
प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कहीं तीखी धूप निकली, तो कहीं बारिश हुई। उमरिया में करीब 1 इंच पानी गिरा। धार, खंडवा, खरगोन और उज्जैन में हल्की बारिश दर्ज की गई।
दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अन्य जिलों में तेज धूप निकली। भोपाल में पारे में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 31.6 डिग्री तापमान रहा। इंदौर में 28.2 डिग्री, ग्वालियर में 32.9 डिग्री, उज्जैन में 29.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 35 डिग्री, रीवा में 35.4 डिग्री और उमरिया में भी तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, निवाड़ी और ग्वालियर में मौसम साफ रहेगा। यहां धूप खिली रहेगी। वहीं, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनेगी।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











