कोरबा
जिला मेडिकल कॉलेज में डेंगू मरीज की मौत हो गई है. 35 वर्षीय युवक की मौत से पहले परिजनों ने आईसीयू में हंगामा भी मचाया. मृतक की पत्नी का आरोप है कि डॉक्टर ने उन्हें कहा कि डेंगू के मरीज बचते नहीं, मरीज को कई प्रकार की दिक्कत है, जिससे इस बात पर परिजन भड़क गए. वहीं पत्नी रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिजन हंगामा मचाने लगे. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक कुर्रे पोड़ी खुर्द गांव का निवासी था, वह डेंगू से पीड़ित था. मरीज का इलाज गांव के ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा था. हालत गंभीर होने पर मरीज को 17 अगस्त को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहीं आज सुबह जब मरीज जीवित था तो डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि “डेंगू के मरीज बचते नहीं,” और मरीज को कई अन्य समस्याएं हैं, जिस पर परिजन भड़क गए और आईसीयू में हंगामा मचा दिया. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला शांत कराया. मृतक मरीज की पत्नी ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भर्ती कराने पर वो ठीक थे, खाना भी खा रहे थे. इलाज में लापरवाही की वजह से उसकी हालत और गम्भीर हुई. वहीं आज मरीज की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.
मामले में जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजूर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें हंगामा की सूचना दी गई जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई. महिला ने डॉक्टर पर आरोप लगाया है, मामले की जांच की जा रही है.
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











