दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अलकायदा संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया

अलवर
अलवर के भिवाड़ी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चोपानकी थाना क्षेत्र में अलकायदा संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस इन्हें अपने साथ ले गई है। छापेमारी के बाद अलकायदा के मॉड्यूल का खुलासा होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। भिवाड़ी में पकड़े गए संदिग्धों की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश और झारखंड में भी छापेमारी की गई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भिवाड़ी पुलिस के साथ मिलकर यहां चोपानकी के जंगलों में छापेमारी की थी। हथियार चलाने की ट्रेनिंग ले रहे संदिग्ध आतंकियों को मौके से दबोच लिया गया। सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि अलकायदा के इस मॉड्यूल ने यहां अपना ट्रेनिंग सेंटर खोल लिया था। संगठन में शामिल लड़कों को यहां लाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। पकड़े गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की गई है।

जिस जगह से संदिग्ध पकड़े गए हैं वह बेहद घने जंगल वाला पहाड़ी इलाका है। दुर्गम इलाका होने की वजह से आम लोगों की यहां आवाजाही नहीं होती। यह इलाका हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से सटा हुआ है। कई बार इन इलाकों से गोकशी समेत अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिलती रही है। पहली बार यहां आतंकी गतिविधि की जानकारी मिली है। दिल्ली पुलिस अब गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ के करके पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रेनिंग के बाद इनका इरादा क्या था।

दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेकर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया। दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, 'मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था। उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।'

बयान के अनुसार, आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने सहित विभिन्न स्थानों पर कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें बताया गया कि राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते समय हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें