आशुतोष शाही हत्याकांड पर जीतन मांझी ने नीतीश को घेरा, कहा- बिहार में लौट रहा जंगलराज, CBI करे जांच

मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड पर अब सियासत भी शुरू हो गई है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने माड़ीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि आशुतोष शाही हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए। साक्ष्य मिटाने के लिए उनके परिवार को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। बिहार में फिर से जंगलराज लौट रहा है।

पत्नी और बेटियों को मिले सुरक्षा
मांझी इससे पूर्व आशुतोष शाही के परिवार से मिलने मिठनपुरा स्थित नंद विहार कॉलोनी भी गए थे। परिवार से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि यह पुलिस महकमा की लापरवाही है। बिहार में जंगलराज फिर से शुरू हो गया है। लगातार हत्या-बलात्कार की घटनाएं घट रही है। उन्होने कहा कि परिजनों ने जानलेवा हमले की आशंका जताई है, इसलिए आशुतोष शाही की पत्नी दीपांदिता और उनकी तीनों बेटियों को प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया करानी चाहिए।

17 साल सीएम रहे, फिर भी नहीं भरोसा
यूपी के फूलपुर से नीतीश के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा उनकी जाति की संख्या वहां अधिक है। वे जातिगत राजनीति करते हैं, इसलिए अब वहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगर नालंदा से चुनाव लड़ते तो जनता उन्हें आटा-दाल का भाव बता देती। 17 साल मुख्यमंत्री रहे, फिर भी खुद पर इतना विश्वास नहीं है कि चुनाव जीत जाएंगे। इसलिए एक से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में वृद्धि कर नीतीश किसानों और आम जनता को परेशान कर रहे हैं। अगले चुनाव में जनता सबक सिखा देगी।

वहीं आशुतोष शाही हत्याकांड के आरोपियों को रामेश्वरम से गिरफ्तारी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा व गोविंद की शनिवार को कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेशी कराई गई। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इस केस के छठे फरार आरोपित प्रॉपर्टी डीलर रणंजय ओंकार को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। बेगूसराय, जमशेदपुर और नोएडा में छापेमारी की गई। आपको बता दें प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके दो बॉडी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें