साथ जिएंगे-साथ मरेंगे! एक ही रस्सी के फंदे से लटक गए प्रेमी-प्रेमिका; आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

बिहार
बिहार के सहरसा में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी का फंदा गले में डालकर खुदकुशी कर ली। प्रेम में साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी युगल ने बिजवार के निकट गले में फांसी का फंदा लगा कर झूल गए। मिली जानकारी के अनुसार सिरवार वीरवार पंचायत के बिजवार गांव के 22 वर्षीय युवक ललित राम एवं करीब 15 वर्षीया रंभा कुमारी  का शव गांव से करीब 500 मीटर उत्तर सड़क किनारे के एक बगीचा में पेड़ में रस्सी से लटका पाया गया। दो युवाओं की आत्महत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.

रस्सी के एक ओर लड़का तो दूसरी ओर लड़की का शरीर लटक रही है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार ललित विष्णुदेव राम का पुत्र था जबकि रम्भा सुशील मुखिया की बेटी थी। दोनों के बीच कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग होने की बात कही जा रही है। खुदकुशी करने के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पर महिषी थाना की एसआई सबिता कुमारी, एएसआई मुमताज अंसारी व अशोक राम सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और लाश को उतारा। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है  कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है।

एक साथ युवक और युवती का बगीचे में शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी जंगल के आग की तरह चारों ओर फैल गई। घटना स्थल पर जुटे लोग कई तरह की चर्चा कर रहे थे। दोनों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूत्रों के मुताबिक दोनों शादी करना चाहते थे परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। महिषी थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला लगता है। पुलिस छानबीन कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना आत्महत्या है या कुछ और। पुलिस सभी एंगल से तहकीकात कर रही है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें