गिरिडीह
झारखंड के गिरिडीह में भीषण हादसा हुआ। रांची से गिरिडीह जा रही यात्री बस नदी में गिर गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल हताहतों के विषय में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। पुलिस, स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 30 लोग सवार थे। मौके पर गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा मौजूद हैं। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन
बताया जाता है कि बस राजधानी रांची से गिरिडीह जा रही थी। तभी रास्ते में वह असंतुलित होकर बराकर नदी में जा गिरी। जानमाल की हानि को लेकर फिलहाल कोई आंकड़ा या अपडेट सामने नहीं आया है। बताया जाता है कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य में लग गए। बस का नाम आलीशान (सम्राट है। हादसा गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ की बताई जा रही है। फिलहाल बस में सवार कम से कम 25 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।
घटनास्थल की ओर रवाना हो गए बाबूलाल मरांडी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने घटना पर दुख जताया है। कहा कि रांची से गिरिडीह जा रही बस के बराकर नदी में गिरने से कई लोगों के हताहत और घायल होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा है। मैं सहयोग के लिए मधुबन स घटनास्थल की ओर रवाना हो गया हूं। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार थोड़ी ज्यादा थी इसलिए चालक का संतुलन बिगड़ा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि झारखण्ड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस की बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











