‘राहुल गांधी की 24 घंटे में गई संसद सदस्यता, कठेरिया पर फैसला कब?’ दिग्विजय ने उठाए सवाल

नई दिल्ली  

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि अब देखना यह है कि लोकसभा अध्यक्ष इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को कब अयोग्य करार देते हैं। उत्तर प्रदेश के इटावा से भाजपा के सांसद कठेरिया को आगरा की एक MP/MLA अदालत ने साल 2011 में एक निजी बिजली कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले में शनिवार को दो साल की सजा सुनाई। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘सांसद रामशंकर कठेरिया को सजा सुनाई गई है।

 राहुल गांधी को 24 घंटे के भीतर अयोग्य घोषित कर दिया गया था (सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद)। अब देखना यह होगा कि कठेरिया को सांसद की सदस्यता से अयोग्य किया जाता है या नहीं। देखते हैं लोकसभा अध्यक्ष कितनी निष्पक्षता से काम करते हैं।'' कठेरिया के खिलाफ 2011 में टॉरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं बलवा करने का मामला दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश में उस समय मायावती के नेतृत्व में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी। सिंह ने कहा कि यह भी देखा जाएगा कि 'मोदी उपनाम' मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने के बाद उनकी सदस्यता कब बहाल होती है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें