सोनीपत
दबंगों ने दलित युवक को लाठियों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसको रात में 12 बजे लहूलुहान हालत में गांव के चौराहे पर फेंक दिया। उसके बाद आरोपितों ने दलित बस्ती में जाकर हत्या कर देने का खुला एलान भी किया।
मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई
घायल युवक को उसकी दो बहनों ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर स्थिति को देखकर कई अस्पतालों में भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। उसको तड़के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई व दो साल के एक बच्चे का पिता था। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले को हत्या में तरमीम करके जांच शुरू कर दी ह। उसका पोस्टमार्टम दिल्ली में किया जा रहा है।
कुंडली थानाक्षेत्र के गांव जांटी कला की रहने वाली रीना ने पुलिस को बताया कि वह तीन बहन हैं। उनका इकलौता भाई जोनी मंडी में सब्जी का कारोबार करता था। उसके साथ में ही गांव का जगदीश जाट भी सब्जी की दुकान करता है। रात को करीब नौ बजे जगदीश जाट का फोन आया था। उसने कॉल करके जोनी को जरूरी काम होने की बात कहकर बुला लिया। उसके बाद जोनी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। वह रात में करीब 11 बजे जोनी को देखने के लिए गईं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रात में करीब 12 बजे जगदीश जाट और उसका भांजा बाइक से मोहल्ले में आए और जोनी को मार डालने की बात कही।
उन्होंने एलान किया जिस किसी में हिम्मत है, उसको उठाकर लाए। रात में रीना अपनी बहन के साथ चौराहे पर पहुंची और लहूलुहान हालत में पड़े भाई को उठाया। जोनी ने उनको बताया कि जगदीश जाट और उसके भांजे ने लाठियों से पीटकर उसकी यह हालत की है।उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायल भाई को लेकर दिल्ली के सत्यवादी राजा हरिश्चंद अस्पताल में पहुंची। वहां पर जोनी की हालत बेहद गंभीर होने की बात कहते हुए उसको किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की बात कही गई।
नामजद दोनों आरोपित फरार
दोनों बहनों ने अपने रिश्तेदारों के साथ जोनी को दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने भी भर्ती नहीं किया। उसके बाद तड़के जोनी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई।पुलिस ने रीना की शिकायत पर पहले जानलेवा हमला करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उसको बाद में हत्या में तरमीम कर दिया गया। पुलिस दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा रही है। वहीं नामजद दोनों आरोपित फरार हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











