पहले एलन मस्क अरबपति बने या गौतम अडानी, जानें क्यों इस लिस्ट में नहीं हैं मुकेश अंबानी

नई दिल्ली  
कोई कॉलेज जाने की उम्र में अरबपति बन गया तो किसी को बिलेनियर बनने में आधी उम्र गुजर गई। अपने दम पर अरबपति बनने वाले बिजनेसमैनों की लिस्ट में एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग से लेकर भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी भी शामिल हैं, लेकिन एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी का नाम नहीं है। ऐसा क्यों हुआ, यह बाद में बताएंगे पहले यह जान लें कि सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाला शख्स कौन है?

सबसे कम उम्र में अपने दम पर अरबपति बनने वाले शख्स हैं मेटा यानी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकर बर्ग। World of Statistics पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक जुकरबर्ग 23 साल की उम्र में ही अरबपति बन गए। सबसे अधिक उम्र में अरबपति बनने का रिकॉर्ड वॉरेन बफेट का है। उन्होंने यह मुकाम 56 साल की उम्र में हासिल किया था। फोर्ब्स के मुताबिक जुकरबर्ग ने 2004 में 19 साल की उम्र में छात्रों के लिए सहपाठियों की तस्वीरों के साथ नाम लिखने के लिए हार्वर्ड में फेसबुक की शुरुआत की। उन्होंने मई 2012 में फेसबुक को सार्वजनिक किया और अब उनके पास कंपनी के लगभग 13% शेयर हैं। कंपनी का फोकस मेटावर्स पर स्थानांतरित करने के लिए फेसबुक ने नवंबर 2021 में अपना नाम बदलकर मेटा कर लिया। मार्क जुकरबर्ग का फेवरेट कोट है, " हो सकता है कि हमारे पास तुरंत अपनी इच्छित दुनिया बनाने की शक्ति न हो, लेकिन हम सभी आज दीर्घकालिक तौर पर काम करना शुरू कर सकते हैं।"

जुकरबर्ग की उपलब्धियां

    फोर्ब्स अरबपति (2023) की लिस्ट में 11वां स्थान।
    फोर्ब्स 400 (2022): 30 अंडर 30 – हॉल ऑफ फेम (2022) में तीसरा स्थान।
    इनोवेटिव लीडर्स (2019)
    हर राज्य में सबसे अमीर व्यक्ति (2019)
    शक्तिशाली लोग (2018) की लिस्ट में तीसरा स्थान
    टेक में सबसे अमीर (2017)
    40 वर्ष से कम आयु के अमेरिका के सबसे अमीर उद्यमी (2016)
    ग्लोबल गेम चेंजर्स (2016)
    अमेरिका के 50 सबसे बड़े शहरों में सबसे अमीर व्यक्ति (2016)

स्रोत: फोर्ब्स

फिलहाल जुकरबर्ग के पास इस समय 114 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की ब्लूमबर्ग लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। जबकि, फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में 110.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 7वें नंबर पर।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें