मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहराया तिरंगा, विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का किया सम्मान, तिरंगा यात्रा का बच्चों ने किया स्वागत

भोपाल
 प्रभात चौराहे पर सोमवार को तिरंगा यात्रा का मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने शुभारंभ किया। मुख्यंमत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में वे शामिल भी हुए है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, खेलमंत्री विश्ववास कैलाश सारंग, महापौर मालती राय व भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी मौजूद है। यात्रा धीरे धीरे आगे बढ़ रही है। सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में लोग खडे नजर आ रहे है। इसमें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले हाकी के खिलाड़ी विवेक सागर, अंतरराष्ट्रीय शूटर एश्वर्य प्रताप सिंह शामिल है।

यात्रा में सीएम खुली जीप में सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे आगे-आगे चल रहे हैं। पीछे से कई युवा साइकिल और पैदल भी चल रहे हैं। बारिश में लोगों का जोश कम नहीं हुआ है। बरसते पानी में लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे हैं। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद हैं।

मौके पर हजारों लोग हाथों में तिरंगा लिए पहुंचे हैं। यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं शामिल हैं। सभी में उत्साह नजर आ रहा है। यात्रा में देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। इस मौके पर कई स्कूलों, कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी पहुंचे हैं। यात्रा के कारण तीन ओर से ट्रैफिक बंद किया गया।

यात्रा के स्वागत के लिए 101 मंच लगाए गए हैं, जिनसे सभी समाजों, सभी वर्ग के लोग पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

तिरंगा यात्रा के दौरान परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग

-आईटीआई तिराहा से प्रभात की ओर, बोगदापुल से प्रभात की ओर, मेहता मार्केट से प्रभात की ओर आवागमन परिवर्तित रहेगा।

– रायसेन की ओर से आने वाले वाहन आइटीआइ रोड तिहारा से बाये तरफ मुड़कर केरियर कालेज होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

– शहर से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले वाहन बोगदा पुल से जिंसी, नर्मदापुरम रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

– मेहता मार्केट से प्रभात चौराहा की ओर जाने वाले वाहन अण्डर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।
तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस तरह रहेगी तिरंगा यात्रा मार्ग

– प्रभात चौराहा से प्रारंभ होकर अशोक बिहार, परिहार चौराहा, अशोका गार्डन थाना, पुष्पानगर से होते हुये भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) पर समाप्त होगी। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इसलिये यात्रा के समय में इस मार्ग में कुछ वाहनों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। वाहन चालकअसुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

– प्रभात चौराहा से 80 फीट रोड होकर रेलवे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-एक) की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहन, भारी वाहन, अनुमति प्राप्त वाहन, सिटी बस, आदि मालवाहक वाहनों का आवागमन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक परिवर्तित रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग : यह वाहन प्रभात चौराहा से आइटीआइ जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आवागमन कर सकेंगे। इसी तरह प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टाकिज होकर आवागमन कर सकेंगे।

रेल यात्रियों के लिए सुझाव: रेल्वे स्टेशन जाने वाले यात्री असुविधा से बचने के लिए बोगदा पुल भारत टाकीज, संगम टाकीज होकर भोपाल रेल्वे स्टेशन (प्लेटफार्म नम्बर-पांच-छह) या रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उपयोग करें। आवश्यक होने पर प्लेटफार्म क्रमांक-एक की जगह प्लेटफार्म नंबर-पांच का उपयोग करें।

समस्या होने पर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें

स्थानीय लोगों के लिए ये वैकल्पिक रास्ते प्रभात चौराहा से आईटीआई जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आ- जा सकेंगे। प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टॉकिज होकर आ-जा सकेंगे रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री बोगदा पुल भारत टाकीज़, संगम होकर भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 जा सकते हैं। समस्या होने पर 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क कर सकते हैं।


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें