देसी अंदाज में माहिरा शर्मा ने फैंस के दिलों को यूं किया घायल, कमर में साड़ी का पल्लू अटकाकर दिखाई अदाएं

मुंबई,
 टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लौहा मनाने वाली माहिरा शर्मा, पंजाबी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। माहिरा ने बिग बॉस के घर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में एक्ट्रेस का नाम पारस छाबड़ा संग भी जुड़ा था। पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के बाद से ही माहिरा अपने कातिलाना अंदाज और अपने बोल्ड लुक्स से फैंस को दीवाना बनाए हुए हैं। माहिरा ने हाल में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जिनमें उनका देसी लुक देखने के बाद फैंस अपना होश खो बैठे हैं। माहिरा शर्मा ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं।

 माहिरा शर्मा के देसी लुक और किलर अदाओं को देखन के बाद उनके फैंस के होश तक उड़ गए और उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। अपनी इन लेटेस्ट फोटोशूट में माहिरा शर्मा सिंपल ब्लैक साड़ी में कहर ढाने के साथ-साथ बेहद हसीन लग रही हैं। माहिरा सिंपल ब्लैक साड़ी, पर्पल ब्लाउज के साथ माथे पर काली बिंदी और हाथों में चूडिय़ां पहने हुए है और उनकी ये तस्वीरें कहर बरपा रही हैं। ग्लॉसी मेकअप के साथ कमर में साड़ी का पल्लू अटकाकर माहिरा शर्मा अंगड़ाई लेते हुए हॉटनेस का तड़का लगाया।

 सिंपल चोटी…ब्लैक कलर की साड़ी और पर्पल ब्लाउज में माहिरा शर्मा बला की खूबसूरत लग रही हैं। माहिरा शर्मा की कातिलाना अदाएं फैंस को मदहोश कर रही हैं और उनका देसी लुक में यह अंदाज देखने लायक हैं। इंस्टाग्राम पर माहिरा शर्मा की ये तस्वीरें आते ही छा गई, जिन पर उनके फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में माहिरा एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं और उनके फैंस को उनका ये लुक बेहद पसंद आ रहा है।

 

अर्चना गौतम ले रही इंग्लिश की ट्यूशन, क्लासी दिखने के लिए बदल रही लुक

मुंबई
 बिग बॉस 16 से घर-घर में मशहूर हुईं अर्चना गौतम ने कहा है कि वह फिलहाल खुद पर ध्यान दे रही हैं, इंग्लिश की ट्यूशन ले रही हैं, किताबें पढ़ रही हैं और नया लुक अपना रही हैं।अर्चना गौतम बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक बनकर उभरीं और अब उनके फैंस खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में उन्हें खतरनाक स्टंट करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 के पहले एपिसोड की स्पेशल स्क्रीनिंग में सभी कंटेस्टेंट एक साथ नजर आए।

अर्चना ने अपने अनुभव और भी बहुत कुछ के बारे में बताया।अर्चना, जो इन दिनों बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रही हैं, ने कहा, मुझे लगता है कि जब कोई व्यक्ति किसी चीज में कदम रखता है, तो उसे हमेशा बढऩा चाहिए। इसलिए वर्तमान में, मैं बढ़ रही हूं। मैं इंग्लिश ट्यूशन ले रही हूं, किताबें पढ़ रही हूं, खुद को क्लासी दिखाने के लिए नया लुक अपना रही हूं। मैं अब एक बेहतर एक्ट्रेस बनना चाहती हूं।

उन्होंने कहा, चूंकि शो की शूटिंग केपटाउन में है, विदेशी क्रू केवल इंग्लिश में बातचीत कर रहा है, जिससे मुझे कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसलिए मुझे एहसास हुआ कि अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो अंग्रेजी जरूरी है।शूटिंग के दौरान बनाए गए दोस्तों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं ऐश्वर्या और नायरा के सबसे करीब हो गई। लोग हमें त्रिमूर्ति कहते थे। शो में मैंने कई अच्छे दोस्त बनाए हैं।ऐसी चर्चा है कि वह शो की फाइनलिस्ट में से हैं। उन्होंने कहा, इसके लिए सभी को एपिसोड देखना होगा। लेकिन हां, मैं कहूंगी कि मेरे फैन बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे। मैंने अपने सभी स्टंट बहुत अच्छे से किए हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें