चंद्रमुखी 2 से कंगना रनौत का लुक रिलीज

मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म चंद्रमुखी 2 से उनका लुक रिलीज हो गया है।

‘चंद्रमुखी 2’ का निर्देशन पी. वासु ने किया है। यह फिल्म रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म चंद्रमुखी की सीक्वल है। चंद्रमुखी 2 में राघव लॉरेंस और कंगना रनौत की मुख्य भूमिका है।

मेकर्स ने 'चंद्रमुखी 2' से कंगना रनौत का फर्स्ट लुक जारी किया है। लायका प्रोडक्शन्स की तरफ से कंगना के लुक को शेयर करते हुए लिखा गया, सुंदरता और मुद्रा जो हमारा ध्यान खींच लेती है! पेश है चंद्रमुखी2 से चंद्रमुखी के रूप में कंगना रनौत का ईर्ष्यापूर्ण, प्रभावशाली और भव्य पहला लुक।'

पोस्टर में कंगना ,महारानी के अवतार में काफी शानदार लग रही हैं। उन्होंने भारी भरकम ग्रीन कलर का आउटफिट पहना हुआ है और उसके साथ हैवी फिल्म चंद्रमुखी 2, 5 भाषाओं तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म गणेश चतुर्थी के मौके पर 19 सितंबर को रिलीज होगी।

नुसरत भरूचा की फिल्म अकेली का ट्रेलर रिलीज

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म अकेली का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

प्रणय मेश्राम के निर्देशन में बनी फिल्म 'अकेली' इराक के सिविल वॉर में फंसी एक भारतीय लड़की की कहानी पर आधारित है।यह लड़की इराक में 2014 में चल रहे सिविल वॉर में फंस जाती है और वहां से निकलर अपनी जान बचाने की हर संभव कोशिश करती है। फिल्म में नुसरत के साथ लीड रोल में इजराइली अभिनेता त्साही हलेवी और आमिर बोट्रॉस नजर आयेंगे।

ट्रेलर की शुरुआत में इराक में हाथों में बंदूक लिए नकाबपोश लोग दिखते हैं। इसके बाद नुसरत की बैकस्टोरी दिखाई गई है कि कैसे वो इराक पहुंचती हैं। नुसरत पंजाब के एक छोटे से शहर की रहने वाली लड़की है जिसे इराक के मोसुल में जॉब मिलती है। लेकिन, इस बीच आईएसआईएस और इराक के बीच जंग छिड़ जाती है और आईएसआईएससे जुड़े लोग उनके ऑफिस के लोगों को होस्टेज बना लेते हैं।
फिल्म अकेली को नितिन वैद्य, निनाद वैद्य और अपर्णा पड़गांवकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी।

 


Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147

Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148

Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169

Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170

Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171
Author:

यह भी पढ़ें