लाडली बहना सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 1000 बिस्तर अस्पताल को सेंट्रल एसी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ व कांग्रेस ने जो अन्याय किया है, उस अन्याय को दूर करेेंगे। कमलनाथ व कांग्रेस ने बरबाद कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषण देने नहीं जिंदगी बदलने का संदेश देने आया। संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। जिंदगी बदलने का मंत्र बता रहा हूं। महिलाएं घर में रहती हैं, कष्ट सहती हैं। बहनों को भी पंच, सरपंच व पार्षद बनना चाहिए। आधी सीटों पर चुनाव केवल बहने लड़ेंगी। बहन या बेटी के नाम से खेत, मकान या दुकान खरींदेंगे तो रजिष्ट्री का पैसा 1 फीसदी लगता है। इसलिए उनके पास संपत्ति बढ़ रही है। कोई गरीब मध्यप्रदेश की जमीन पर किसी गरीब को भूमिहीन नहीं रहने देंगे। सीएम ने कहा कि आज केवल लाडली बहना योजना पर ही बोलूंगा। इन्हें धीरे धीरे बढ़ाया जाएगा और तीन हजार रुपए किया जाएगा। सीएम ने कहा कि मेरा संकल्प है बहनों की आमदनी कम से कम 10 हजार रुपए महीना करना है। यह सब आजीविका मिशन के द्वारा आमदनी बढ़ाएंगे। लाडली बहना सेना बनाएंगे। लाडली बहना परिवार बनेगा। आज संकल्प करो कि भैया के साथ रहेंगे। भाजपा के साथ रहेंगे। पीएम मोदी के साथ रहेंगे।











