Rani Durgavati Vishwavidyalaya Jabalpur में BBA का नया कोर्स चालू

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए महज सात दिन बाकी है। 30 जून तक प्रवेश की प्रक्रिया आनलाइन की जा रही है। नए सत्र में विश्वविद्यालय ने बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन BBA का पाठ्यक्रम प्रारंभ किया है। इसमें 30 सीट तय की गई है। 12वीं के बाद स्नातक डिग्री कोर्स में प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जा रहा है। इधर विश्वविद्यालय के 34 पाठ्यक्रमों में अब तक प्रवेश के लिए 1,200 से ज्यादा आवेदन पहुंच चुके हैं। प्रशासन को अनुमान है कि जल्द ही और आवेदन आनलाइन आएंगे।

यह भी पढ़ें