बीसीसीआई भारतीय महिला टीम पर अपना पूरा ध्यान दे रहा है। बीसीसीआई इस समय भारतीय महिला टीम के नए कोच की तलाश में है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर गैरी कर्स्टन ने कोच के पद का ऑफर ठुकरा दिया है। बता दें कि बीसीसीआई ने गैरी से इस पद के लिए बातचीत की थी, लेकिन उन्होंने ये जिम्मेदारी लेने से साफ इनकार इंकार कर दिया है।दरअसल, भारतीय महिला टीम के मौजूदा कोच ऋषिकेश कानितकर है, जिन्हें रिप्लेस करने के लिए बीसीसीआई नए कोच की तलाश में है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए गैरी कर्स्टन को ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ये स्वीकार नहीं किया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल में प्रतिबद्धताओं के कारण कर्स्टन ने इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई उनको कोच बनाना चाहती थी लेकिन आईपीएल और बाकी लीग्स में बिजी शेड्यूल की वजह से कर्स्टन ने ये जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। इस दौड़ में अमोल मजूमदार, ऋषिकेश कानितकर थे। कानितकर पहले से ही अंतरिम कोच की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।











