मध्यप्रदेश के जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हुए शामिल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उनके अलावा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक दिन का नहीं है।

इसलिए योगा हर रोज करना चाहिए। जिससे तमाम प्रकार की परेशानियां दूर होंगी।उपराष्ट्रपति ने कहा कि जी 20 के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया जा रहा है। हर मायने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भागीरथी प्रयास किया वह सफल हुआ। यह देश के प्रधानमंत्री का ही प्रयास है कि आज योग को अंतराष्ट्रीय स्वीकारोक्ति मिली है जो कि भारत की बड़ी सफलता है। आगे उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की पूंजी है, इसका सृजन हमारा कर्तव्य है।

यह भी पढ़ें