बाबा बागेश्वर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार नोएडा में सजेगा

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं. ग्रेटर नोएडा में 10 से 16 जुलाई तक धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे. बागेश्वर बाबा के लिए एक भव्य मंच तैयार किया जा रहा है.

आयोजकों का दावा है कि बाबा के कार्यक्रम में 10 से 12 लाख लोग हर रोज जुटेंगे. बाबा के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए आयोजक बड़े स्तर पर तैयारी कर रहें हैं.जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार है जब बागेश्वर बाबा ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे. बाबा 10 जुलाई को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे लेकिन कार्यक्रम की शुरुआत 8 जुलाई से ही हो जाएगी. आयोजकों ने 8 जुलाई को कलश यात्रा रखी है. कहा जा रहा है कि इस कलश यात्रा में सवा लाख से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी. ये पूरा कार्यक्रम 8-16 जुलाई तक का है. 10-16 जुलाई तक बाबा बागेश्वर कथा सुनाएंगे. जबकि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार होगा.

यह भी पढ़ें