उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। 4 दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री का इजाफा देखा जाएगा। इसके साथ ही तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है। मानसून कुछ दिन की देरी के साथ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा। माना जा रहा है कि इस बार 23 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री देखी जाएगी।











