गया.
बिहार के गया जिले में प्रेमी जोड़ियों को छुप छुप कर मिलना महंगा पड़ गया। परिजनों ने दोनों को पकड़ कर शादी रचा दी। अब दोनों प्रेमी पति-पत्नी बन गए। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रेमी युगल को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कहा कि प्रेमी युगल पिछले कई दिनों से छिप-छिपकर मिल रहे थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए दोनों की शादी करवा दी गई।
मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के बांकेबाजार में एक प्रेमी युवक अपने प्रेमिका से मिलने चोरी छिपे गांव आया था। बीते दो सालों से चोरी छिपे मिलने आया करता था। लेकिन, बुधवार की रात जब वह प्रेमिका से गांव पहुंचा तो परिजनों को जानकारी मिल गई। परिजनों ने दोनों को घर में हीं पकड़ लिया। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की रहने वाली पूजा कुमारी और रौशनगंज गांव के संतन कुमार के बीच बीते दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो चोरी छिपे एक दूसरे से बराबर मिला करते थे। लेकिन, इस बार प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी उसके घर मिलने पहुंचा। इस बात की भनक परिजनों को लग गई। परिजनों ने दोनो को रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके बाद परिजनों ने गांव के निकट बांकेधाम मंदिर परिसर में दोनो प्रेमी युगल की शादी रचा दी।
दोस्ती धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई
इधर, मंदिर में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। दोनों प्रेमी युगल दूर के रिश्तेदार हैं। पहले दोनों में दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से चोरी छिपे मिलने लगे। प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद दोनो के परिजन मंदिर में मौजूद हुए और फिर आपसी सहमति के बाद प्रेमी युगल की शादी कराई गई। हालांकि दोनों बालिग हैं।
Warning: Attempt to read property "display_name" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 147
Warning: Attempt to read property "ID" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 148
Warning: Attempt to read property "user_nicename" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 169
Warning: Attempt to read property "user_registered" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 170
Warning: Attempt to read property "user_url" on bool in /home/u300579020/domains/padmavatiexpress.com/public_html/wp-content/plugins/userswp/widgets/authorbox.php on line 171











