छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग ने गुरुवार रात राज्य सेवा की परीक्षा में साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। आयोग ने 171 पदों के विरुद्ध 170 पदों पर चयन सूची-अनुपूरक सूची जारी की है। इसमें प्रज्ञा नायक प्रथम आई है,वहीं रायपुर से शशांक गोयल तीसरे स्थान पर आए है।जानकारी के अनुसार राज्य सेवा आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन पिछले वर्ष 13 फरवरी को किया था। इसमें 2565 अभ्यर्थियों का प्रावधिक आधार पर चिन्हांकन किया गया।











