स्‍कूल में समर कैंप की आड़ में मतांतरण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

छत्‍तीसगढ़ पद्मनाभपुर दुर्ग के विश्वदीप स्कूल में आयोजित समर कैंप के दौरान कुछ लोग विरोध करने पहुंचे। विरोध करने पहुंचे बजरंग दल और भाजपा नेताओं का आरोप था कि स्कूल में समर कैंप की आड़ में मतांतरण किया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि वहां पर मतांतरण जैसा कुछ नहीं था। वहीं विरोध करने पहुंचे बजरंग दल और भाजपा नेताओं ने स्‍कूल बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया।वहां पर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों और पास के चर्च में आने वाले परिवार के बच्चों को बुलाया गया था। बच्चों को गुड टच बैड टच और अन्य तरह के नियमों की जानकारी दी जा रही थी। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने इस कार्यक्रम के लिए शिक्षा विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी और न ही सूचना दी थी। इसलिए शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें