आज के जमाने में लोग कुछ भी होने के बाद जश्न मनाते हैं. ऐसे ही एक महिला ने ऐसे कारण के लिए जश्न मनाया है, जिसे देखने के बाद कुछ लोग इस पर भड़क रहे हैं, तो कुछ सपोर्ट में उतरे हैं. दरअसल, इस महिला ने अपने तलाक का जश्न डिवोर्स फोटोशूट करवाकर मनाया है. विरोध करने वालों का कहना है कि रिश्ता टूटने की खुशी भला कौन मनाता है. वहीं, उस महिला का सपोर्ट करने वालों का तर्क है कि ये खुशी एक जहरीले रिश्ते से बाहर निकलने और नई जिंदगी का आगाज करने के लिए है. इस महिला का नाम शालिनी है. उन्होंने अपना डिवोर्स फोटोशूट कराया है.











